Monday 30 May 2016

उत्तर कोरिया ने सीमा का उल्लंघन होने पर दक्षिण कोरिया के युद्धपोतों को उड़ाने की धमकी दी

सियोल: उत्तर कोरिया ने शनिवार को दक्षिण कोरिया को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उसके युद्धपोत विवादित पश्चिमी समुद्री सीमा में दाखिल होते हैं तो वह उन्हें उड़ा देगा।

बिना चेतावनी के करेंगे हमला
उत्तर कोरिया की सरकारी न्यूज एजेंसी केसीएनए द्वारा जारी उत्तर कोरियाई सेना के एक बयान में कहा गया, "अब से, हम दक्षिण कोरिया के किसी भी युद्धपोत पर बिना चेतावनी दिए हमला शुरू कर देंगे। अगर वह पश्चिमी समुद्र में हमारे सैन्य सीमांकन सीमा का 0.001 मिलीमीटर भी उल्लंघन करता है तो हम उसे उड़ा देंगे।"

नौकाओं पर गोली दागने पर प्रतिक्रिया
उत्तर कोरिया की यह चेतावनी दक्षिण कोरिया की नौसेना द्वारा विवादित पश्चिमी सागर में उत्तर कोरिया की दो नौकाओं एक मछलीमार नौका और दूसरी गश्ती नौका पर चेतावनी के रूप में पांच गोलियां दागने के एक दिन बाद आई है। यह विवादित समुद्री क्षेत्र येलो सी में है, जहां दोनों देशों के जल क्षेत्र को लेकर विवाद है। उत्तर कोरिया की दोनों नौकाएं गोलीबारी की घटना के तुरंत बाद अपनी सीमा की तरफ लौट गईं।

उक्त बयान में कहा गया है कि उत्तर कोरियाई शासन 'लापरवाह सैन्य उकसावे' के लिए अपने पड़ोसी देश को फटकार लगाती है। कहा गया है कि दक्षिण कोरिया जानबूझकर कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव बढ़ाने के लिए ऐसी हरकतें कर रहा है।

(इस खबर को सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)

No comments:

Post a Comment